आंवला में 150 उपभोक्ताओं के काटे कनेक्शन
बिजली निगम की टीम ने आंवला के मोहल्ला अंसारी चौक, महाराजपुरम, सरगम रोड, भुर्जीटोला, जाटवपुरा, गंज कुरैशियान, रतनलाल वाली गली, गौसिया चौक, स्टेट बैंक चौराहा, जाटवपुरा में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान 200 से अधिक दुकानों और घरों में कनेक्शन की जांच की। इस दौरान बिल बकाया वाले करीब 150 कनेक्शन टीम ने काट दिए।
पांच उपभोक्ताओं के मीटर घर से बाहर लगाए गए। तीन मीटर मौके पर बदले भी गए। दस उपभोक्ताओं पर धारा 126 के तहत कार्रवाई भी की गई। जेई मनोज कुमार ने बताया कि अभियान लगातार जारी रहेगा। इस दौरान एसडीओ कामेश कुमार, रमेश कुमार, साजन कुमार, रामदीन, रजत, किशनपाल आदि मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें- UP: इंस्टाग्राम पर फोटो लगाकर लिखे ये तीन अक्षर, फिर दी जान; पत्नी का आरोप- प्रेमिका कर रही थी ब्लैकमेल
97 एफआईआर, 219 के कनेक्शन काटे 6.89 लाख की वसूली
जनसंपर्क वर्टिकल के अधिशासी अभियंता विपुल कुमार जैन की ओर से जारी हुई सूचना के तहत ग्रामीण क्षेत्र के वितरण खंडों 697 उपभोक्ताओं के कनेक्शन को चेक किया गया। इसमें 34 उपभोक्ताओं का बिजली का लोड बढ़ाया गया है। वहीं बिजली चोरी के आरोप में 97 उपभोक्ताओं पर एफआईआर दर्ज की गई है। 219 उपभोक्ताओं का बिल बकाया होने पर कनेक्शन काट दिया। वहीं 6.89 लाख की वसूली बिजली विभाग की टीम ने की है। इसमें शहरी क्षेत्र के 15 घरों में बिजली चोरी और बिल बकाया होने पर 31 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटने की कार्रवाई शामिल है।