फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11 बच्चे होने बाद पति की खुली पोल: 20 साल तक जीवनसंगिनी से छिपाए रखा ये राज, भेद खुलने पर बना हैवान

Wed, 06 Dec 2023 09:01 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

एसएसपी दफ्तर में शिकायत के बाद बारादरी पुलिस को विवाद की जानकारी कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। आरोप है कि थाने में सुनवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के एक व्यक्ति ने पत्नी से 20 साल तक पहली शादी की बात छुपाए रखी। पहली पत्नी से उसके सात और दूसरी पत्नी से चार बच्चे पैदा हो गए। सच्चाई पता चलने पर दूसरी पत्नी से विरोध किया तो उसे पीटा गया। उसने एसएसपी ऑफिस में पति की शिकायत की है।

विज्ञापन

नवादा शेखान निवासी उर्मिला देवी ने बताया कि उन्होंने 20 साल पहले मंदिर में शादी थी। पति से उनके चार बच्चे हैं जिनमें तीन बेटियां हैं। अब उन्हें पता चला है कि उनके पति की पहली पत्नी भी है और उससे सात बच्चे हैं। उर्मिला के मुताबिक जब उन्होंने पति से इस बारे में पूछा तो वह कोई जवाब नहीं दे पाया।

कुछ दिन पहले पति की पहली पत्नी घर आई और झगड़ा करने लगी, तब लोगों ने समझाकर भेज दिया। बुधवार सुबह वह दोबारा उनके घर में आ गई और गाली-गलौज व मारपीट करने लगी। उन्होंने विरोध किया तो उसने गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की।
विज्ञापन

चीख-पुकार पर पड़ोसी आए तो महिला जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गई। थाने में सुनवाई नहीं हो रही है, एसएसपी दफ्तर में शिकायत के बाद बारादरी पुलिस को विवाद की जानकारी कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें