फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: इंटरलॉकिंग कार्यों की वजह से चार ट्रेनें रद्द, सात गाड़ियों के रूट बदले

Wed, 06 Dec 2023 08:27 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

लखनऊ मंडल के तीन स्टेशनों पर इंटरलॉकिंग कार्यों की वजह से चार ट्रेनों को निरस्त कर दिया गया है। वहीं कोहरे के चलते 56 जोड़ी पहले से ही रद्द हो चुकी हैं। इससे दिसंबर में यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोहरे के सीजन में तीन माह के लिए 56 जोड़ी ट्रेनों को पहले ही रद्द कर दिया गया है। अब ट्रैक, यार्ड समेत अन्य व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने को लिए जाने वाले ब्लॉक का असर दिखने लगा है। दिसंबर में बरेली-लखनऊ रेल खंड में छह ब्लॉक प्रस्तावित हैं। 

विज्ञापन


इनमें एक ब्लॉक पर तीन दिसंबर से व दूसरे पर मंगलवार से काम शुरू हो चुका है। इस वजह से चार ट्रेनों को रद्द किया गया है व सात के मार्ग परिवर्तित किए गए हैं। अभी दिसंबर में चार और ब्लॉक प्रस्तावित हैं। इस लिहाज से इस माह रेल सेवाएं सुचारु होने की उम्मीद कम है।

लखनऊ मंडल के तीन स्टेशनों पर इंटरलॉकिंग कार्यों की वजह से 14017 रक्सौल-आनंद विहार एक्सप्रेस सात और 14 दिसंबर को निरस्त रहेगी। वहीं, 14018 आनंद विहार-रक्सौल एक्सप्रेस को छह और 13 दिसंबर के लिए निरस्त किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बदले रूट से चलाई जाएंगी ये ट्रेनें
- 13009 हावड़ा-योगनगरी ऋषिकेश एक्सप्रेस 10 से 15 दिसंबर तक वाराणसी-मां बेहला देवी प्रतापगढ़-लखनऊ के रास्ते चलाई जाएगी।
- 13010 योगनगरी ऋषिकेश-हावड़ा एक्सप्रेस 10 से 15 दिसंबर तक लखनऊ-मां बेहला देवी प्रतापगढ़-वाराणसी के रास्ते चलाई जाएगी।
- 15934 अमृतसर-न्यू तिनसुकिया एक्सप्रेस 15 दिसंबर को लखनऊ-मां बेहला देवी प्रतापगढ़-वाराणसी के रास्ते चलाई जाएगी।
- 14649 सरयू-यमुना एक्सप्रेस आठ, 10, 12 और 15 दिसंबर को छपरा-गोरखपुर-गोंडा-बाराबंकी-लखनऊ के रास्ते चलाई जाएगी।
- 14650 सरयू-यमुना एक्सप्रेस 11 और 13 दिसंबर को लखनऊ-बाराबंकी-गोंडा-गोरखपुर-छपरा के रास्ते चलाई जाएगी।
- 15715 किशनगंज-अजमेर गरीब नवाज एक्सप्रेस आठ, 10, 12 और 15 दिसंबर को छपरा-गोरखपुर-गोंडा-बाराबंकी-लखनऊ के रास्ते चलाई जाएगी।
- 15716 अजमेर-किशनगंज गरीब नवाज एक्सप्रेस सात, 11, 12 और 14 दिसंबर को लखनऊ-बाराबंकी-गोंडा-गोरखपुर-छपरा के रास्ते चलाई जाएगी।
- 13009/13010 हावड़ा-योग नगरी ऋषिकेश-हावड़ा एक्सप्रेस को पहले तीन से नौ दिसंबर तक परिवर्तित रूट वाराणसी-मां वेहला देवी-प्रतापगढ़-लखनऊ होकर संचालित करने का निर्णय लिया गया था। अब लखनऊ में फिर से ब्लॉक के कारण इस ट्रेन का संचालन 15 दिसंबर तक परिवर्तित रूट से किया जाएगा।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें