बरेली के नवाबगंज में एक युवक ने अपनी पत्नी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उसका कहना है कि उसने पत्नी को प्रेमी के साथ घर में आपत्तिजनक हालत में देख लिया। विरोध करने पर दोनों ने मिलकर जान से मारने की नियत से उसका गला दबा दिया। शोरशराबा सुनकर पड़ोस के लोग पहुंच गए। उन्होंने उसकी जान बचाई। पति ने पत्नी और उसके प्रेमी के खिलाफ नवाबगंज थाने में तहरीर दी है।