फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली : भाई की शादी में जाने की जिद की तो जिंदा जलाकर मार दिया, पुलिस ने आरोपी पति को किया गिरफ्तार

Wed, 04 May 2022 01:59 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

फुफेरे भाई की शादी में जाने की जिद करने पर नवाबगंज के चेना गांव में पति और देवर ने पिटाई करने के बाद विवाहिता की जलाकर हत्या कर ली। विवाहिता के भाई की ओर से रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
सत्यवती (फाइल फोटो) - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फुफेरे भाई की शादी में जाने की जिद करने पर नवाबगंज के चेना गांव में पति और देवर ने पिटाई करने के बाद विवाहिता की जलाकर हत्या कर ली। विवाहिता के भाई की ओर से रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


शाहजहांपुर के थाना बंडा के सिसौरा सिरौरी गांव के संजीव कुमार के मुताबिक उनकी बहन सत्यवती की शादी 10 साल पहले नवाबगंज इलाके के चेना गांव में रहने वाले विनोद के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही ससुराल वालों ने उत्पीड़न शुरू कर दिया।

आरोपी पति पुलिस की गिरफ्त में

आरोप है कि परिजन ने कई बार ससुराल वालों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं माने। रविवार देर रात सत्यवती ने फुफेरे भाई की शादी में जाने की जिद की तो पति विनोद और देवर संतोष ने उसकी जमकर पिटाई की। इसके बाद मिट्टी का तेल छिड़कर आग लगा दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए बरेली भेजा है। सत्यवती के भाई संजीव की ओर से विनोद और संतोष के खिलाफ नवाबगंज थाने में हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है जबकि उसके भाई की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें