फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में बारिश का कहर: बरेली में बरसात में गिरे मकान, बच्चे समेत दो की मौत, कई घायल

Tue, 19 Oct 2021 10:33 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बरेली

सार

बरेली के फरीदपुर और आंवला में बारिश के दौरान सोमवार रात मकान गिर गए। दोनों जगहों पर दो लोगों की मौत हो गई जबकि कई अन्य घायल हुए हैं।
विज्ञापन
बरसात में गिरे मकान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में बारिश कहर बनकर टूटी। बरेली में दो जगहों पर मकान गिरने से दो लोगों की मौत हो गई। जबकि कई लोग घायल हो गए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, बारिश के दौरान सोमवार रात बरेली के फरीदपुर और आंवला में मकान गिर गए। दोनों जगहों पर दो लोगों की मौत हो गई जबकि कई अन्य घायल हुए हैं। पहला हादसा फरीदपुर के गांव नवादा वन हुआ। 

कच्चे मकान की दीवार और खपरैल गिरने से 60 वर्षीय मकान मालिक सब्बन  की मौत हो गई। वहीं उनकी पत्नी और बच्चों को चोटें आई हैं। आंवला में हादसा संग्रामपुर गांव में हुआ। वहां टिन शेड और दीवार गिरने से 10 वर्षीय बच्चे गुरमीत की मौत हो गई और उसकी बहन घायल हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें