फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कम पड़ गए कक्ष निरीक्षक

Tue, 24 May 2016 02:15 AM IST
ब्ययूराो अमर उजाला बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
 बरेली कॉलेज में सोमवार को हुई बीएड की परीक्षा में कक्ष निरीक्षक ही कम पड़ गए। सिर्फ पांच-छह कक्ष निरीक्षक ही आए, बाकी सब गायब थे। एलएलबी की परीक्षा से कक्ष निरीक्षकों को लेकर बीएड की परीक्षा कराई गई।
विज्ञापन

इस समय पर बरेली कॉलेज में शिक्षकों का ग्रीष्मकालीन अवकाश चल रहा है। कई शिक्षकों के अवकाश पर रहने से बीएड की परीक्षा में पर्याप्त संख्या में कक्ष निरीक्षक नहीं पहुंच रहे हैं। सोमवार को परीक्षा के दौरान आधे से ज्यादा कक्ष निरीक्षक कम पड़ गए। कक्ष निरीक्षक कम पड़ने पर किसी तरह से एलएलबी से कक्ष निरीक्षक मांगे गए, तब परीक्षा हो पाई। बरेली कॉलेज में शिक्षकों के छुट्टी पर जाने से परीक्षा कराने में समस्या हो रही है। अस्थाई शिक्षकों को बुलाकर किसी तरह से परीक्षा कराई जा रही हैं। इसमें स्थायी शिक्षकों की भूमिका न के बराबर है। अस्थायी शिक्षकों के भरोसे ही परीक्षा चल रही है। 
-----------

ये छात्रनेता एलएलबी परीक्षा में डाल रहे व्यवधान
बरेली कॉलेज में एलएलबी परीक्षा शांतिपूर्वक चलने में छात्रनेता सुमित सैनी और आकाश कुमार बड़ी बाधा हैं। वह परीक्षा को ठीक से चलने नहीं दे रहे हैं। परीक्षा कक्ष में अव्यवस्था फैलाते हैं। इसकी वजह से बाकी के परीक्षार्थियों को भी परीक्षा देने में समस्या हो रही है। यह छात्रनेता तलाशी लेने पर, टोकने पर भी ऐतराज जताते हैं और शिक्षकों से भी अभद्रता करते हैं। परीक्षा कराने वाले शिक्षक इनसे त्रस्त हैं, लेकिन वह इन छात्रों पर कार्रवाई नहीं कर पा रहे हैं। हर साल एलएलबी परीक्षा में ये परीक्षार्थी हंगामा करते हैं। इस बार भी ये इस फिराक में बैठे हुए हैं कि कब इन्हें हंगामा करने का मौका मिले।  
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें