नकली पान मसाला बनाकर दूसरे जिलों में करते थे बिक्री
एक व्यापारी ने बताया कि धनश्री कानपुर की रजिस्टर फर्म है। आशंका जताई कि संबंधित कारोबारी बरेली में अवैध तरीके से पान मसाला व अन्य उत्पाद बनाकर दूसरे जिलों में बिक्री करते थे। कहा कि बरेली में विभिन्न नाम से नकली पान मसाला बिक रहा है।
चार मशीनें लगाकर बनाते थे धनश्री पान मसाला
मेरठ के विशेष लोक अभियोजक लक्ष्य कुमार सिंह के अनुसार जीएसटी अधिकारियों को सूचना मिली थी कि आरोपियों ने मेसर्स नुइश फॉरएवर कंपनी बनाकर धनश्री पान मसाला बनाया। उन्होंने चार मशीन लगाकर 9.12 करोड़ रुपये की जीएसटी चोरी की। टीम ने मौके पर जांच की। शनिवार को दोनों को बरेली से गिरफ्तार कर मेरठ न्यायालय में पेश किया गया। अभियोजन पक्ष ने कर चोरी से संबंधित साक्ष्य भी प्रस्तुत किए।