फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: दंपती पर तेजाब फेंकने का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में गोली लगने से घायल

Sun, 17 May 2026 12:16 PM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली के शेरगढ़ इलाके में दंपती और उनके दो बच्चों पर तेजाब से हमला करने के आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने घेराबंदी करने पर पुलिस पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी है। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया। 
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के शेरगढ़ थाना क्षेत्र में तेजाब डालकर एक परिवार को झुलसाने के आरोपी उमेश कश्यप को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। इस दौरान आरोपी के पैर में गोली लगी, जबकि एक हेड कांस्टेबल भी घायल हो गया। पुलिस ने आरोपी के पास से एक तमंचा और कारतूस बरामद किए हैं।

विज्ञापन


यह घटना 16 मई 2026 को सामने आई थी। पीड़ित महिला ने शेरगढ़ थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के अनुसार, उमेश कश्यप ने छत के रास्ते घर में घुसकर महिला, उसके पति और दो बेटों पर तेजाब फेंक दिया था। इस संबंध में शेरगढ़ थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास कर रही थी। रविवार को पुलिस टीम क्षेत्र में वांछित आरोपी की तलाश कर रही थी। 

पुलिस पर तमंचे से की फायरिंग 
पुलिस के मुताबिक मुखबिर से सूचना मिली कि उमेश कश्यप शेरगढ़ बाइपास मार्ग से अपने घर की ओर जा रहा है। पुलिस टीम ने बताए गए स्थान पर पहुंचकर संदिग्ध व्यक्ति को रोकने का प्रयास किया। इस पर उसने पुलिस टीम पर तमंचे से गोली चला दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में करीब 35 वर्षीय उमेश कश्यप के पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया। मुठभेड़ के दौरान हेड कांस्टेबल मोहम्मद नाजिम भी घायल हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी से बरामदगी 
घायल उमेश कश्यप को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। उसके पास से एक तमंचा, तीन कारतूस और दो खोखा कारतूस बरामद हुए। घायल आरोपी और हेड कांस्टेबल नाजिम को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें