भोजीपुरा पुलिस ने पकड़ा आरोपी
युवक की फुफेरी बहन की शादी भोजीपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई है। पति से विवाद के बाद वह अपने मायके में रह रही है। मंगलवार को जब वह लापता हुई तो परिजनों ने भोजीपुरा पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया। आरोपी का शांतिभंग की आशंका में चालान किया गया। महिला ने परिवार के साथ जाने की बात कही। इसके बाद उसे घर भेज दिया गया।