दूर तक बिखर गए टुकड़े, सीमा विवाद में उलझी पुलिस
युवक के ट्रेन से कटने की खबर पर तिलहर पुलिस पहुंचीं। सीमा विवाद के चलते शाहजहांपुर जीआरपी से एसआई रजनीश कुमार शुक्ला भी मौके पर पहुंचे और क्षत-विक्षत शव को रेलवे ट्रैक से हटवाकर ट्रैक सुचारू कराया। स्टेशन मास्टर ने बताया कि शव के टुकड़े दूर तक बिखरे हुए थे। उसका सिर इंजन के पहिये में फंसा चला गया।
उसे कटरा रेलवे स्टेशन में ट्रेन को रोककर निकाला गया। घटना रेल यार्ड के भीतर होने के चलते जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम को भेजा। इस बीच अप लाइन पर आने वाली जननायक ट्रेन को काशन देकर आगे बढ़ाया गया। एक मालगाड़ी को यार्ड में रोका गया।
लखन पहले भी रेल ट्रैक पर जा चुका था
लखन दो बार पहले भी रेलवे ट्रैक पर कटने के लिए जा चुका था, लेकिन परिजनों ने उसे बचा लिया था। उनके रिश्तेदार मुकेश ने बताया कि होली के दिन भी लखन रेल पटरी पर बैठकर अपनी मंगेतर से बात कर रहा था। सूचना मिलने पर उसे बचाया था।
मंगेतर के साथ विवाद की हो रही चर्चा
जिस मंगेतर के साथ लखन भांवर के फेरे लेने की तैयारी कर रहा था। उसी से विवाद की चर्चा जोरों पर है। परिजन भी मौत को लेकर कुछ नहीं बता पा रहे हैं। उसकी मौत से शादी वाले घर में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।