फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: शराब के लिए सौ रुपये मांगे, न देने पर मजदूर का सिर फोड़ा, आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट

Fri, 13 Oct 2023 06:27 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

हजियापुर निवासी इस्लाम बुधवार को मजदूरी कर घर लौट रहा था। रास्ते में पड़ोसी बालकराम ने उसे घेर लिया। उसने शराब पीने के लिए रुपये मांगे। विरोध पर आरोपी ने इस्लाम के सिर पर ईंट मार दी। 
विज्ञापन
घायल मजदूर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में मजदूर से एक शराबी ने शराब पीने के लिए सौ रुपये मांगे। विरोध करने पर उसने मजदूर के सिर पर ईंट मार दी, जिससे वह घायल हो गया। घायल मजदूर की पत्नी ने बारादरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। मामला दो समुदाय से जुड़ा होने से तत्परता से कार्रवाई की गई।

विज्ञापन


बारादरी थाना क्षेत्र के हजियापुर निवासी इस्लाम मजदूरी करता है। वह बुधवार को मजदूरी कर घर लौट रहा था। रास्ते में पड़ोसी बालकराम ने उसे घेर लिया। उसने शराब पीने के लिए रुपये मांगे। इस्लाम ने इनकार कर दिया। विरोध करने पर बालकराम ने ईंट से उसके सिर पर प्रहार कर दिया। 

ये भी पढ़ें- Bareilly: 'इस्राइल-फलस्तीन युद्ध बंद कराने के लिए पीएम मोदी करें पहल', मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने की अपील
विज्ञापन


घायल की पत्नी कमर जहां के मुताबिक इस्लाम लहूलुहान हालत में सड़क पर पड़ा था। कमर जहां उसे लेकर थाने गई तो वहां से पुलिस के साथ जिला अस्पताल भेज दिया गया। होश में आने पर इस्लाम ने बताया कि वह मजदूरी कर घर लौट रहा था तभी रास्ते में बालकराम मिल गया। 
विज्ञापन


उसने शराब पीने के लिए सौ रुपये मांगे। मना करने पर बालकराम ने सिर पर ईंट मार दी, जिससे उसका सिर फट गया। घायल की पत्नी ने थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें