हल्की बारिश में ही संजय नगर की सड़कें हो गई जलमग्न।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
हवा की दिशा बदली तो धूप खिलने से उमस भी बढ़ेगी
बरेली। करीब हफ्ते भर तक गर्मी के परेशान करने के बाद मंगलवार को मौसम बदलने से लोगों को काफी राहत मिली। सुबह से देर रात तक रुक-रुककर बारिश होती रही। मौसम विभाग ने अगले चार दिनों तक अच्छी बारिश की उम्मीद जताई है। यह भी कहा है कि हवा की दिशा बदलने पर धूप खिलने से फिर उमस बढ़ सकती है।
आंचलिक मौसम अनुसंधान केंद्र के निदेशक डॉ. जेपी गुप्ता ने बताया कि पिछले दिनों 80 एमएम बारिश के बाद शहर में उच्चवायुदाब का क्षेत्र बन गया था। बारिश के अनुकूल माहौल न बनने से उमस हावी रही और बादल न होने से धूप ने लोगों को बेहाल किया। सोमवार की देर शाम निमभन वायुदाब का क्षेत्र बना। पहाड़ों की हवा का प्रवेश होने पर बादलों का जमावड़ा लगा। सुबह दस बजे से देर रात तक करीब छह एमएम बारिश दर्ज की गई। नमी का स्तर भी 90 फीसदी तक जा पहुंचा। मंगलवार को तापमान अधिकतम 31.5 डिग्री और न्यूनतम 28.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। ब्यूरो