फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजरात से बरेली आ रही युवती की पोरबंदर मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस में मौत

विज्ञापन
गमजदा घरवाले। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में अचानक जोर से चीखने के बाद थमी युवती की सांस
विज्ञापन

हापुड़ स्टेशन पर चिकित्सक ने जांच कर मृत घोषित किया, बिलखते रहे परिजन

बरेली। पोरबंदर मुजफ्फरपुर स्पेशल एक्सप्रेस से परिजनों के साथ बरेली आ रही एक 19 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। हापुड़ पहुंचने पर महिला चिकित्सक ने जांच के बाद युवती को मृत घोषित किया। बरेली पहुंचने तक शव स्लीपर कोच संख्या एस-7 के सीट नंबर 28 पर रखा रहा। जिसके चलते ट्रेन में सफर कर रहे अन्य यात्री सहमे से रहे।
सीबी गंज महेशपुर अटरिया की रहने वाली मृतका की मां आयशा बी ने बताया कि उन्होंने गुजरात के जामनगर से ट्रेन में सवार हुई थी। दिल्ली पहुंचने के बाद से ही बेटी शमा बी के पेट में दर्द हो रहा था। दिल्ली से ट्रेन आगे बढ़ने के बाद अचानक वह चीखने लगी। उसे सीट पर लिटा दिया गया था। थोड़ी देर बाद वह बेहोश हो गई। उसे होश में लाने का प्रयास किया जाता रहा। दिल्ली से बरेली में सवार हुए बरेली नकटिया के रहने वाले सिपाही इसरार ने नब्ज जांच कर मृत होने की जानकारी दी। मगर, भरोसा न होने पर ट्रेन में मौजूद आरपीएफ के जवानों से मदद मांगी। उन्होंने मुरादाबाद में चिकित्सक सेवा मिलने की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक मुरादाबाद के बजाय हापुड़ में ही एक महिला चिकि त्सक को लेकर जवान आए। उन्होंने जांच की और मृत घोषित कर दिया। बताया कि उन्होंने अगले स्टेशन पर शव उतारने की बात कही लेकिन परिजन तैयार नहीं हुए। मृतका की बहन निशा ने शव को बरेली में उतारने का लिखित सहमति पत्र चिकित्सक को दिया। परिजन ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाए हैं। उधर, मौत की जानकारी मिलते ही कोच में मौजूद अन्य यात्री सकते में आ गए। देर रात ट्रेन बरेली पहुंचने पर शव उतारा गया। जिसे निजी वाहन के जरिए परिजन घर रवाना हो गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें