फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मूल्यांकन में लापरवाही का आरोप लगाकर छात्रों ने विवि में काटा हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय के बीएससी एग्रीकल्चर पाठ्यक्रम के रिजल्ट में भारी गड़बड़ियों का आरोप लगाते हुए शुक्रवार को सैकड़ों छात्रों ने विश्वविद्यालय में जमकर हंगामा किया। छात्रों ने पहले पीलीभीत बाईपास पर जाम लगा दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जाम खुलवाया तो छात्र विश्वविद्यालय के गेट पर जा डटे और नारेबाजी करते हुए काफी काफी देर तक प्रदर्शन करते रहे।
विज्ञापन

बीएससी एग्रीकल्चर पाठ्यक्रम का परिणाम विश्वविद्यालय ने जारी कर दिया। इसमें कई छात्र फेल भी हुए हैं। शुक्रवार को छात्र विश्वविद्यालय गेट पर इकट्ठे हुए और परीक्षा परिणाम में गड़बड़ियों का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। इसी बीच कुछ छात्रों ने पीलीभीत बाईपास पर बैठकर जाम लगा दिया। इस पर विश्वविद्यालय प्रशासन ने पुलिस बुला ली। पुलिस ने छात्रों को समझा बुझाकर सड़क से हटाया। इसके बाद छात्र गेट के बाहर प्रदर्शन करते रहे।
छात्रों का आरोप है कि विश्वविद्यालय ने मूल्यांकन में घोर लापरवाही बरती है। इससे पहले भी बीए, बीएससी और बीकॉम के मूल्यांकन पर सवाल खड़े हो चुके हैं। छात्रों का कहना था कि उन्हें जानबूझकर फेल किया गया है। विश्वविद्यालय की ओर से परीक्षा का समय घटाया गया था, लेकिन प्रश्नपत्र का प्रारूप समय पर नहीं बताया गया और अब मूल्यांकन में लापरवाही कर उनको फेल कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें