फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एफएसडीए छापाः खराब बर्फी और छेना नष्ट कराया

विज्ञापन
नमूना लेती खाद्य विभाग की टीम। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

बहेड़ी स्थित मिठाई की दुकान से पकड़ा 48 किलो खराब बर्फी, 18 किलो छेना

बरेली। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की ओर से चल रही छापामारी में बुधवार को बहेड़ी के एक मिठाई प्रतिष्ठान से खराब छेना और बर्फी को नष्ट कराया गया। साथ ही, सरसों का तेल जब्त किया गया। छापामारी के दौरान विभिन्न प्रतिष्ठानों से लिए गए नमूनों को जांच के लिए बृहस्पतिवार को भेजा जाएगा। रिपोर्ट के तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

जिला अभिहित अधिकारी धर्मराज मिश्र ने बताया कि फरीदपुर लकी स्वीट्स एंड कंफेक्शनरी से दूध की लौज, मोतीचूर के लड्डू का एक-एक, बुखारा विपिन गुप्ता स्पेलर से सरसों के तेल का एक, पीर बहोड़ा के फजला स्वीट्स हाउस से बर्फी का एक, अखलाक स्वीट्स हाउस से छेना रसगुल्ला का एक, सेटेलाइट और मुरावपुरा के दूधियों से दो, जसौली रोड के जवाहर स्वीट्स से रसभरी का एक, बहेड़ी के गुप्ता स्वीट्स एंड कंफे क्शनरी से खोया का एक, एक छेना, एक पनीर, सिकलापुर से नारियल की बर्फी का एक नमूना लिया गया। बहेड़ी की टीम की छापामारी में खराब हो चुकी 48 किलो खराब बर्फी, 18 किलो छेना की मिठाई नष्ट कराई गई। 60 किलो सरसों के तेल जब्त किया गया। सभी नमूनों की जांच रिपोर्ट मिलने पर आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें