बरेली के बारादरी थाना क्षेत्र में रहने वाले शख्स को ठग ने कॉल कर खुद को उसका पुराना मित्र बताया और झांसे में लेकर दो लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए। जब शख्स को ठगी का पता चला तो उन्होंने बारादरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मॉडल टाउन निवासी जगजीत सिंह नंदा ने बताया कि पांच दिन पहले उनके पास अंजान नंबर से व्हाट्सएप पर कॉल आई थी। कॉल करने वाले ने खुद को पुराना दोस्त जीएस खग बताया। जीएस खग पुराने मित्र हैं और कनाडा में रहते हैं। इसलिए ठग को दोस्त जीएस खग समझकर बात कर ली। ठग ने विश्वास दिलाकर कहा कि उनका परिचित अस्पताल में भर्ती है। उसे 3.80 लाख रुपये की तुरंत जरूरत है।
जगजीत ने अपना दोस्त जीएस खग समझकर उसकी बात पर विश्वास कर लिया और बताए गए खाते में दो लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद वह 1.80 लाख रुपये भी ट्रांसफर कराने जा रहे थे तभी उन्हें शक हो गया। बैंक जाकर उन्होंने ठग के खाते को फ्रीज करा दिया। बारादरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।