फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cyber Crime: इनकम टैक्स इंस्पेक्टर से एक लाख रुपये की ठगी, KYC अपडेट के नाम पर खाते से रकम उड़ाई

Mon, 08 May 2023 06:41 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में साइबर ठगों ने इनकम टैक्स इंस्पेक्टर से एक लाख रुपये की ठगी कर ली। उन्हें केवाईसी अपडेट कराने के बहाने लिंक भेजा, जिस पर क्लिक करते ही उनके खाते से रकम कट गई। 
विज्ञापन
साइबर अपराध (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में इनकम टैक्स इंस्पेक्टर को साइबर ठगों ने निशाना बनाया। क्रेडिट कार्ड की केवाईसी अपडेट कराने के बहाने उनके नंबर पर लिंक भेजा। जैसे ही उन्होंने लिंक पर क्लिक किया उनके खाते से एक लाख रुपये निकल गए। उन्होंने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र स्थित आयकर विभाग में तैनात निरीक्षक चंद्रप्रकाश यादव ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उनके पास एसबीआई बैंक का क्रेडिट कार्ड है। चंद्रप्रकाश के पास एक नए नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को राहुल शर्मा बताते हुए केवाईसी अपडेट करने के लिए कहा। 

कॉल करने वाले एक लिंक भी भेजा। लिंक पर क्लिक करते ही चंद्रप्रकाश के क्रेडिट कार्ड से रकम ट्रांसफर हो गई। रकम दो बार में 50-50 हजार करके ट्रांसफर की गई। चंद्रप्रकाश ने एसएसपी से साइबर ठगी की शिकायत की है। एसएसपी के आदेश पर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये बरतें सावधानी

  • किसी को आधारकार्ड या पैनकार्ड न भेजें।
  • किसी नए लिंक पर क्लिक न करें, आपकी निजी जानकारी ठगों को मिल सकती है।
  • किसी ऑफर या इनाम के झांसे में न आएं।
  • किसी को ओटीपी न बताएं, बैंक संबंधी डिटेल न दें।
  • वीडियो कॉल पर न्यूड वीडियो बनाकर ठगी के मामले बढ़े हैं, इनसे सावधान रहें।
  • रात में सोते वक्त मोबाइल पर इंटरनेट बंद करना भी ठगी से बचाता है।
  • फिजूल के एप डाउनलोड करने से बचें।
  • ठगी होते ही 1930 टोल फ्री नंबर पर कॉल करें।
  • ठगी का पता चलते ही तत्काल cybercrime.gov.in पर भी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें