कुंभ मेला 2019 में यात्रियों की भीड़ के मद्देनजर नॉर्दर्न रेलवे ने कुछ अतिरिक्त ट्रेनें चलाए जाने का फैसला लिया है। यह कुंभ स्पेशल ट्रेनें उत्तर रेलवे प्रयाग घाट, फाफामऊ से बठिंडा, चंडीगढ़ और अंब अंदौरा तक चलाई जाएंगी। यह गाड़ियां कुल 18 फेरे लगाएंगी।
रेलवे के वरिष्ठ सूत्रों के अनुसार बठिंडा-प्रयागघाट बठिंडा एक्सप्रेस (04510/04509) कुल चार फेरे लगाएगी। बठिंडा-प्रयागघाट कुंभ स्पेशल ट्रेन (04510) कल रविवार 13 जनवरी और 17 फरवरी को 4.30 बजे बठिंडा से चलकर उसी दिन 15.40 बजे बरेली पहुंचेगी। यह ट्रेन दूसरे दिन दो बजे प्रयागघाट पहुंचेगी। वापसी 15 जनवरी और 19 फरवरी को 10.30 बजे होगी। यह ट्रेन दूसरे दिन 7.36 बजे बरेली पहुंचेगी। बठिंडा पहुंचने का समय 19.30 बजे रहेगा।
बठिंडा-फाफामऊ-बठिंडा कुंभ स्पेशल ट्रेन (04516/04515) भी दो फेरे लगाएगी। दो फरवरी को बठिंडा-फाफामई कुंभ स्पेशल (04516) ट्रेन बठिंडा से 4.30 बजे छूटकर उसी दिन 15.40 बजे बरेली पहुंचेगी। अगले दिन यह ट्रेन 13.30 बजे फाफामऊ पहुंच जाएगी। वापसी चार फरवरी को 10.50 बजे होगी। यह ट्रेन बरेली दूसरे दिन 15.36 बजे पहुंचेगी। अगले दिन सुबह 07.30 बजे बठिंडा पहुंचेगी।
अंब अंदौरा-प्रयागघाट-अंब अंदौरा कुंभ स्पेशल (04512/04511) ट्रेन कुल छह फेरे लगाएगी। अंब अंदौरा-प्रयाग घाट कुंभ स्पेशल (04512) ट्रेन अंब अंदौरा से 19 जनवरी, आठ फरवरी और दो मार्च को सुबह 4.10 बजे प्रयाग घाट के लिए छूटेगी। यह ट्रेन बरेली उसी दिन 15.40 बजे बरेली पहुंचेगी। यह ट्रेन अगले दिन दो बजे प्रयाग घाट पहुंचेगी। वापसी 21 जनवरी, 10 फरवरी और चार मार्च को प्रयाग घाट से 10.30 बजे होगी। बरेली उसी दिन 13.40 बजे पहुंचेगी, जबकि 8.10 बजे अंब अंदौरा पहुंचेगी।
चंडीगढ़-प्रयागघाट-चंडीगढ़ कुंभ स्पेशल (04514/04513) गाड़ी कुल छह फेरे लगाएगी। 14 जनवरी, 18 फरवरी और एक मार्च को चंडीगढ़-प्रयागघाट कुंभ स्पेशल (04514) ट्रेन चंडीगढ़ से सुबह 7.10 बजे प्रस्थान करेगी। उसी दिन बरेली 13.40 बजे पहुंचेगी। अगले दिन दो बजे प्रयाग घाट पहुंचेगी। 15 जनवरी, 21 फरवरी और चार मार्च इसकी वापसी सुबह 10.30 बजे होगी। यह ट्रेन बरेली उसी दिन 13.40 बजे पहुंचेगी। अगले दिन 16.35 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी।