फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे ने बिगाड़ी ट्रेनों की चाल.. घंटों लेट

विज्ञापन
कोहरे में गुजरती ट्रेन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

अमरनाथ, जालंधर दरभंगा एक्सप्रेस समेत चार ट्रेनें घंटों देरी से जंक्शन पहुंची

बरेली। दो दिन से पड़ रही कड़ाके की ठंड और कोहरे ने आम जनजीवन पर तो असर डाला ही है, ट्रेनों का टाइम टेबल भी बिगाड़ दिया है। अभी तक जो ट्रेनें समय से पहले जंक्शन पहुंच रही थीं, अब घंटों देरी से जंक्शन पहुंच रहीं है।
विज्ञापन

रविवार को डिब्रूगढ़-नई दिल्ली एक्सप्रेस दो घंटे, जालंधर-दरभंगा एक्सप्रेस तीन घंटे, जम्मूतवी-गोरखपुर एक्सप्रेस ढाई घंटे और भुज-बरेली आला हजरत एक्सप्रेस एक घंटे देरी से जंक्शन पहुंची। इन ट्रेनों के यात्रियों को सर्दी के बीच जंक्शन पर समय गुजारना मुश्किल हो गया। दरअसल ट्रेनों से यात्रा करने के लिए यात्रियों को एक घंटा पहले जंक्शन पहुंचना होता है। दूसरी ओर जंक्शन से सुबह जाने वाली लुधियाना-धनबाद गंगा सतलज एक्सप्रेस में भी यात्रियों की संख्या कम हो गई है। अब तक गंगा सतलज एक्सप्रेस के रिजर्वेशन में वेटिंग थी मगर अब कंफर्म टिकट मिल रहा है।

चार घंटे का मेगा ब्लाक आज, नहीं आएगी अवध असम एक्सप्रेस

बरेली। सीबीगंज स्टेेन पर इलेक्ट्रानिक इंटरलॉकिंग की कनेक्टिविटी के लिए मुरादाबाद से शाहजहांपुर के बीच चार घंटे का मेगा ब्लॉक रहेगा। इस दौरान चार घंटे तक ट्रेनों का संचालन नहीं होगा। तय शेड्यूल के अनुसार मेगा ब्लाक सुबह 11:45 से शाम 3:45 तक होगा। जिससे लालगढ़ से डिब्रूगढ़ जाने वाली गुवाहाटी एक्सप्रेस (05910 डाउन) मुरादाबाद से जंक्शन न आकर चंदौसी और बरेली कैंट स्टेशन होते हुए लखनऊ की ओर जाएगी। नई दिल्ली से राजगीर जाने वाली श्रमजीवी एक्सप्रेस (02392 डाउन) भी नई दिल्ली से एक घंटे देरी से चलेगी। श्रमजीवी एक्सप्रेस शाम 5:38 बजे न आकर 6:38 बजे आएगी। संवाद

सिस्टम में तकनीकी खामी, लोगों की लग रही लाइन

बरेली। जंक्शन के रिजर्वेेशन आफिस में तकनीकी खराबी के चलते सिस्टम रुक-रुक कर चल रहा है। जिससे लोगों की लंबी लाइन लग रही है। देरी से रिजर्वेशन होने से लोगों की रिजर्वेशन बाबुओं से झड़प भी हो रही है। रिजर्वेशन आफिस सूत्रों के मुताबिक, दो दिन से सिस्टम में तकनीकी खामी है। दिल्ली आफिस में भी सूचना दे चुके हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। रिजर्वेशन विंडो पर रविवार होने की वजह से काफी भीड़ रही।

रेलवे पेंशनर्स सोसायटी वरिष्ठ नागरिकों का करेगी सम्मान

बरेली। एनई रेलवे पेंशनर्स सोसायटी पेंशनर दिवस पर वरिष्ठ नागरिकों और समाजसेवियों का सम्मान करेगी। महासचिव मुकेश सक्सेना ने कहा कि 17 दिसंबर को पेंशनर दिवस पर बुजुर्गों की समस्याओं को उठाएगा। पेंशनर्स की समस्याएं रेलवे से कम और बैंक से ज्यादा है, इनको भी प्राथमिकता से हल कराया जाएगा। बैठक आरके सिंह, एसडी शर्मा, सुदर्शन लाल, संतोष सक्सेना, रामखिलावन, प्रेमपाल, प्रेम प्रकाश, संतोष आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें