फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब 16 दिसंबर से हाेंगी एलएलबी और एलएलएम की सेमेस्टर परीक्षाएं

विज्ञापन
MJP Rohilkhand university
विज्ञापन

विश्वविद्यालय ने जारी किया परीक्षा कार्यक्रम, शिक्षक शीत अवकाश के बाद चाहते हैं परीक्षाएं

बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय की एलएलबी और एलएलएम की परीक्षाएं अब 16 दिसंबर से शुरू होकर 28 दिसंबर तक चलेंगी। इस बीच 25 दिसंबर तक शीत अवकाश भी शुरू हो रहा है, जिसके चलते शिक्षकों में विरोध बना हुआ है। वे लोग चाहते हैं कि सर्दियों की छुट्टियों के बाद परीक्षा हों।
विज्ञापन

रुहेलखंड विश्वविद्यालय और उससे संबद्ध कॉलेजों में एलएलबी (त्रिवर्षीय एवं पंचवर्षीय) और एलएलएम के सम सेमेस्टर की परीक्षाएं 12 दिसंबर से शुरू होनी थीं मगर 11 दिसंबर की रात विश्वविद्यालय ने इन्हें स्थगित कर दिया। रविवार को विश्वविद्यालय ने नया परीक्षा कार्यक्रम घोषित किया है। इसके तहत त्रिवर्षीय एलएलबी के दूसरे, चौथे और छठे सेमेस्टर की परीक्षा 16-26 दिसंबर तक, बीए एलएलबी (पंचवर्षीय) के दूसरे, चौथे, छठे और आठवें सेमेस्टर की परीक्षा 16-28 दिसंबर तक और एलएलएम के दूसरे सेमेस्टर की परीक्षा 16-21 दिसंबर तक होंगी मगर इस परीक्षा कार्यक्रम को लेकर शिक्षकों में विरोध है क्योंकि 25 दिसंबर से शीत अवकाश शुरू हो रहा है। ऐसे में जिन शिक्षकों की परीक्षा ड्यूटी होगी, उनकी छुट्टियां निरस्त हो जाएंगी। शिक्षकों का कहना है कि इस बारे में विश्वविद्यालय को अवगत भी कराया गया था लेकिन फिर भी ध्यान नहीं दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें