फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनसीसी कैडेट्स का पांच दिवसीय प्रशिक्षण शुरू

विज्ञापन
एमबी इंटर कॉलेज में लगे एनसीसी कैंप में हिस्सा लेते कैडेट्स।
विज्ञापन

20 अक्तूबर तक चलेगा कैंप, बी सर्टिफिकेट के लिए होंगे प्रशिक्षित

बरेली। 21वीं बटालियन एनसीसी कैंप शनिवार से मनोहर भूषण इंटर कॉलेज परिसर में शुरू हुआ। पांच दिवसीय कैंप की शुरुआत सभी कैडेट्स की कोविड टेस्ट से हुई। सभी की रिपोर्ट निगेटिव रही।
विज्ञापन

प्रभारी डॉ. अंचल अहेरी ने बताया कि कैंप में बरेली कॉलेज, राजकीय महाविद्यालय बदायूं, एनएमएसएन दास डिग्री कॉलेज बदायूं, श्रीकृष्ण इंटर कॉलेज बदायूं, ब्लूमिंगडेल इंटर कॉलेज बदायूं, राजकीय महाविद्यालय फरीदपुर, सीएएस इंटर कॉलेज फरीदपुर, गंगाशील महाविद्यालय बरेली, एसआर इंटर कॉलेज बरेली के कैडेट्स प्रतिभाग कर रहे हैं। कैंप कमांडेंट कर्नल अनुराग शर्मा ने बताया कि कैडेट्स को बी सर्टिफिकेट के लिए तैयार किया जाएगा।
सेना मेडल से सम्मानित डिप्टी कैंप कमांडेंट लेफ्टिनेंट कर्नल सुधांशु दीक्षित ने बताया कि कैडेट्स को ड्रिल, मैप रीडिंग, फायरिंग, युद्ध कौशल, नेतृत्व विकास, बाधा दौड़ एवं योग का प्रशिक्षण दिया जाएगा। कैंप में सहायक एनसीसी अधिकारी विजय गौतम, नेत्रपाल सिंह, सूबेदार जगत बहादुर वोहरा, शिवराम, पुरषोत्तम लाल, हवलदार मोहन सिंह, स्मिथ बनर्जी, सुधीर वर्मा आदि सहयोग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें