फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिस्ट्रीशीटर और उसके साथी से चोरी की 10 बाइक मिलीं

विज्ञापन
आरोपी फुरकान।
विज्ञापन

हत्या और लूट समेत दर्ज हैं दो दर्जन मुकदमे

बरेली। बारादरी पुलिस ने किला में लाल मस्जिद के पास रहने वाले मोहम्मद फुरकान और घेर शेख मिट्ठू के मोहम्मद कलीम को गिरफ्तार कर चोरी की दस बाइक बरामद की हैं। फुरकान किला थाने का हिस्ट्रीशीटर है। उस पर हत्या और लूट समेत दो दर्जन मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन

बारादरी इंस्पेक्टर नीरज मलिक ने बताया कि फुरकान पहली बार वर्ष 1993 में तमंचे के साथ पकड़ा गया था। वर्ष 1999 में उसे हत्या, जानलेवा हमला और रंगदारी के मामले में जेल भेजा गया। उसके खिलाफ बारादरी, किला और कोतवाली में डकैती, लूट और छिनैती आदि के दो दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। इसके अलावा उसके खिलाफ थाना किला से गुंडा एक्ट की भी कार्रवाई हो चुकी है। हिस्ट्रीशीट भी खुली हुई है। पूछताछ में फुरकान ने बताया कि वह पिछले कई साल से कलीम के साथ बाइक चोरी कर रहा था। ये बाइकें उत्तराखंड में बेची जाती थीं। पुलिस के मुताबिक कलीम को पहली बार पकड़ा गया है लेकिन वह भी काफी समय से बाइक चोरी के धंधे में सक्रिय है।

पांच से दस हजार में बेचते थे बाइक

फुरकान और कलीम ने बताया कि वे लोग अच्छी कंडीशन की बाइक ही चोरी करते थे, ताकि उनकी आसानी से बिक्री हो जाए। चोरी की बाइक पांच-दस हजार रुपये में बेच देते थे। कलीम सुनसान जगह में खड़ी बाइक देखकर फुरकान को सूचना देता था और फिर वह बाइक चुरा ले जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें