लोकमान्य तिलक में टिकट बुकिंग की स्थिति
लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस बरेली से प्रत्येक शनिवार को चलती है। 19 फरवरी को इस ट्रेन में बरेली से 687 टिकट बुक हुए थे। इसके अलावा अलीगढ़ से 193, आगरा से 26, ग्वालियर से 28, झांसी से 17 और भोपाल से 19 यात्रियों ने टिकट बुक कराए। 26 फरवरी के भी बरेली से 639, अलीगढ़ से 168, आगरा से 11, ग्वालियर से 21, झांसी से 12 और भोपाल से मुंबई के लिए 13 टिकट बुक हुए। दो महीने तक इस ट्रेन में कन्फर्म टिकट मुश्किल है।