फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैलानी में रात में फायरिंग, मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। सैलानी में बाइक टकराने के विवाद में शनिवार रात हमलावरों ने फायरिंग करके दहशत फैला दी। हमलावरों ने मामूली बात पर दो लोगों के सिर में तमंचे की बट मारकर लहूलुहान कर दिया। तमंचा हाथ में देखकर कोई भी बीच बचाव करने की हिम्मत नहीं जुटा सका। घटना की तहरीर बारादरी थाने में दी गई है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

कांकर टोला में रहने वाले यामीन, सैफ और फैजी अहमद ने बारादरी पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शनिवार रात करीब 11 बजे तीनों एक शादी समारोह से लौट रहे थे। सैलानी स्थित रजा चौक के पास तेज रफ्तार बाइक सवारों ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। विवाद होने पर हमलावरों ने तमंचा निकालकर मारपीट शुरू कर दी और फायर भी किए। फिर यामीन और सैफ के सिर पर तमंचे की बट से प्रहार करके घायल कर दिया। दोनों रात में ही थाने पहुंचे तो जिला अस्पताल भेजकर उनका उपचार कराया गया। घायलों ने बताया कि हमलावर तीन युवक थे। इंस्पेक्टर बारादरी नीरज मलिक ने बताया कि मारपीट की बात सामने आई है। फायरिंग की पुष्टि नहीं हुई है। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज निकाली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें