बरेली। शादी की जिद पर अड़े प्रेमी युगल ने घरवालों के विरोध पर जहर खाकर खुदकुशी की कोशिश की। दोनों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
किला क्षेत्र निवासी 22 वर्षीय युवक के दूसरे मोहल्ले की 19 वर्षीय युवती से प्रेम संबंध थे। युवती के परिजन को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने दोनों के बातचीत करने पर रोक लगा दी। इस पर कुछ दिन पहले युवती ने हाथ की नसें काटकर जान देने की भी कोशिश की थी। शनिवार रात मौका मिलते ही युवती प्रेमी के घर पहुंच गई जहां दोनों ने जहर खा लिया। कुछ देर बाद दोनों की हालत बिगड़ गई।
खबर मिलने पर युवती के घर वाले भी पहुंच गए। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। बाद गंभीर हालत होने के कारण युवती को निजी मेडिकल कॉलेज और युवक को निजी अस्पताल ले जाया गया। युवती के परिजन का कहना है कि उस पर हवा का चक्कर है, जिसके कारण वह पहले भी हाथ की नसें काट चुकी है। किला पुलिस ने मामले की जानकारी होने से इनकार किया है।