बरेली के बिहारीपुर इलाके में टेंट के गोदाम में आग लगने की घटना सामने आई है। घर की तीसरी मंजिल पर अशरफ ने टेंट का गोदाम बना रखा था, जबकि दूसरी मंजिल पर परिवार रहता था। आग की लपटें देख इलाके के मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
बचाव कार्य शुरू करने के साथ ही दमकल विभाग को जानकारी दी गई। लोगों और दमकलकर्मियों की मदद से आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है। अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।