फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जितना सिलेबस पढ़ाया गया... उतना ही पूछा जाएगा

विज्ञापन
बरेली कॉलेज
विज्ञापन
बरेली कॉलेज में स्नातक की मिड टर्म परीक्षाएं 25 से
विज्ञापन

बीस को खत्म हुई प्रवेश प्रक्रिया, पांच दिन बाद एग्जाम
बरेली। बरेली कॉलेज में प्रवेश प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब परीक्षा की तैयारियों में कॉलेज प्रशासन जुट गया है। सोमवार को परीक्षार्थियों के लिए उत्तर पुस्तिकाएं कॉलेज में पहुंचने लगी हैं। प्रश्नपत्र भी तैयार करने की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। करीब घंटे भर की परीक्षा में पाठ्यक्रम के अनुसार कक्षा में पढ़ाए गए सिलेबस तक ही प्रश्नपत्र तैयार किया गया है। ताकि परीक्षार्थियों को सहूलियत मिल सके।
परीक्षा के शुरू होने से करीब तीन दिन पहले ही बरेली कॉलेज में प्रवेश प्रक्रिया पूरी हुई है। हालांकि, परीक्षा को देखते हुए स्नातक की प्रवेश प्रक्रिया पहले ही पूरी कर कक्षाओं में पढ़ाई भी शुरू करा दी गई थी मगर तमाम विद्यार्थियों ने प्रवेश के दौरान विषय के चयन में चूक कर दी। कला वर्ग के विद्यार्थी ने विज्ञान और कॉमर्स, विज्ञान के विद्यार्थी ने कॉमर्स और कला, कॉमर्स के स्टूडेंट्स ने विज्ञान और कला मेजर विषय के तहत चुन लिए। परीक्षा की तिथि सामने आने पर जब वह पढ़ाई के लिए कॉलेज पहुंचे तो विषय की जानकारी होने पर सकते में आ गए। प्राचार्य और प्रवेश समिति से संपर्क कर विषय बदलने की गुहार लगाई थी।
विज्ञापन

विषय में बदलाव की प्रक्रिया 20 नवंबर तक जारी रही। जिसकी वजह से स्नातक के भी तमाम विद्यार्थियों ने बदलने के बाद लिए गए विषय की कक्षाओं में उपस्थित नहीं हो सके। विद्यार्थियों की परेशानी को देखते हुए परीक्षा समिति ने तैयार किए गए प्रश्नपत्र में प्रत्येक कक्षा के अनुसार पढ़ाए गए विषय के संबंधित भाग तक से ही प्रश्न चुने हैं। ताकि घंटे भर के पेपर में विद्यार्थी आसानी से सवालों के जवाब दे सकें।
विज्ञापन

कड़े सुरक्षा घेरे में होगी नकलविहीन परीक्षा
प्रवेश समन्वयक डॉ. वीपी सिंह ने बताया कि परीक्षा को शांतिपूर्ण और नकलविहीन बनाने के लिए पूरी मुस्तैदी रहेगी। पूर्वी और पश्चिमी दोनों गेट पर शिक्षक तैनात रहेंगे। विद्यार्थियों की जांच के बाद ही उन्हें परीक्षा कक्ष में प्रवेश दिया जाएगा। विद्यार्थियों को आईडी कार्ड और प्रवेश की रसीद साथ लेकर आनी होगी। जिससे रोल नंबर का मिलान कर उन्हें परीक्षा कक्ष में सीट अलॉट की जाएगी। आंतरिक सचल दल सक्रिय रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें