फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: अदालत में झूठी गवाही देने पर गवाह के खिलाफ मुकदमा दर्ज, भेजा गया जेल

Thu, 08 Feb 2024 09:02 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

नाबालिग के अपहरण एवं दुष्कर्म के मामले में महिला ने अदालत में झूठी गवाही दी। अदालत के आदेश पर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेजा गया है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में एक गवाह को झूठी गवाही देना भारी पड़ गया। अदालत में झूठी गवाही देने पर महिला गवाह के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आदेश किया गया। यह आदेश अपर सत्र न्यायाधीश फास्ट ट्रैक कोर्ट ने किया। मुकदमा दर्ज होने के बाद गवाह को जेल भेज दिया गया। 

विज्ञापन


नाबालिग के अपहरण एवं दुष्कर्म के थाना बारादरी के एक मामले में बृहस्पतिवार को कोर्ट में पीड़िता की गवाही दर्ज की गई। पीड़िता ने मुख्य परीक्षा में तो अभियोजन की बात का समर्थन किया लेकिन जिरह के दौरान वह मुकर गई। 

गवाही के दौरान जब अदालत ने उससे सवाल किया तो उसने यह कुबूल किया कि उसने जो बयान इस अदालत के सामने पहले दिया था वह झूठा था। कोर्ट ने गवाह के खिलाफ झूठी गवाही देने पर मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया। गवाह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें