आरपीएफ इंस्पेक्टर जीएस मीना के खिलाफ इज्जतनगर थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। आरपीएफ इंस्पेक्टर पर महिला सिपाही ने धमकाने, छेड़खानी और अश्लीलता करने के आरोप लगाए थे।
बरेली में महिला कांस्टेबल को धमकाने, छेड़खानी और अश्लीलता करने के मामले में इज्जतनगर आरपीएफ इंस्पेक्टर जीएस मीना फंस गए हैं। विभागीय जांच में दोषी पाए जाने पर उनका तबादला गोरखपुर कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। इधर, महिला कांस्टेबल की ओर से इज्जतनगर थाना पुलिस ने उनके खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
12 नवंबर 2023 को पीड़िता की शिकायत पर सीनियर कमांडेंट आरपीएफ ऋषि पांडेय ने आरोपी इंस्पेक्टर जीएस मीना को थाने से हटाते हुए अपने कार्यालय में अटैच कर दिया था। उनके खिलाफ विभागीय जांच के लिए कमेटी गठित की गई थी। जांच में आरोप सही पाए जाने पर उनका ट्रांसफर गोरखपुर कर दिया गया। अब इज्जतनगर थाना पुलिस ने इंस्पेक्टर आरपीएफ के खिलाफ छेड़खानी, अश्लीलता और धमकाने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।