अवधेश सिंह और पुष्पा सिंह
- फोटो : अमर उजाला
पुष्पा सिंह ने राजू अग्रवाल के हाथ में मुंह से काट लिया, जिससे वह घायल हो गए थे। उनकी सोने की चेन भी छीन ली गई। इसके साथ ही कई और सूचनाएं भी प्राप्त हुईं, जिसमें अवधेश सिंह व पुष्पा सिंह के साथ 30-40 अन्य अराजकतत्वों द्वारा डेलीगेट के कई प्रत्याशियों के पर्चे छीन कर फाड़े जा रहे हैं और उनके साथ मारपीट की जा रही है। इस सूचना पर जब विधायक बैंक पहुंचे तो वहां देखा कि पुष्पा सिंह और उनके पति अवधेश सिंह 30-40 लोगों के साथ झुंड बनाकर खड़े हुए हैं। डेलीगेट पद के प्रत्याशियों के पर्चे छीने जा रहे हैं।
Bareilly News: जिसे समझा दरोगा, उसने फ्लैट में ले जाकर की ऐसी करतूत, महिला के उड़ गए होश
जब सदर विधायक योगेश वर्मा ने इसका विरोध किया तो अवधेश सिंह ने उन पर जान से मार डालने की नीयत से हमला कर दिया। अवधेश के साथी संग्राम सिंह और नीरज सिंह ने पीछे से विधायक के सिर पर हमला कर दिया। विधायक को बचाने आए उनके साथी हेमंत गुप्ता को भी उक्त लोगों ने लात घुसों से काफी मारा। तभी पुलिस और आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। तब हमलावर जान से मार डालने की धमकी देते हुए भाग गए।
पुलिस को वीडियो भी दिया
विधायक ने तहरीर में यह भी कहा है कि इस घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हैं। उन्होंने तहरीर के साथ ही घटना के वीडियो भी पुलिस को दिए हैं। तहरीर दिए जाने के बाद भी पुलिस ने रिपोर्ट नहीं दर्ज की थी। इसको लेकर 11 अक्तूबर को विधायक के समर्थन में जिला मुख्यालय पर बड़ा प्रदर्शन हुआ। इसके बाद 14 अक्टूबर को सदर विधायक योगेश वर्मा ने लखनऊ में जाकर विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की।
इसके बाद उसी रात भारतीय जनता पार्टी से अवधेश सिंह, पुष्पा सिंह समेत चार लोगों को निष्कासित कर दिया गया था। इसके साथ ही मामले में एफआईआर दर्ज करने के निर्देश भी लखीमपुर पुलिस को दिए गए थे, लेकिन पुलिस ने 15 अक्तूबर को सुबह से शाम तक उच्च अधिकारियों से निर्देश न मिलने का हवाला देते हुए रिपोर्ट नहीं दर्ज की। देर रात रिपोर्ट दर्ज कर ली गई।
बीएनएस की इन धाराओं में दर्द हुआ मुकदमा
189 (2)-विधि विरुद्ध जमावड़ा
115 (2)-चोट पहुंचाना
351 (2)-धमकी
352-उकसाना
131-हमला करना
304 (1)-छीना झपटी
खबर से संबंधित वीडियो