फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: प्रेमी ने शादी से किया इनकार तो फ्लाईओवर पर चढ़ गई किशोरी, बोली- अब नहीं जीना

Tue, 15 Oct 2024 06:51 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

बरेली के मीरगंज फ्लाईओवर पर मंगलवार को एक घंटे तक हाई वोल्टेज ड्रामा हुआ। प्रेमी ने शादी से इनकार किया तो किशोरी फ्लाईओवर पर चढ़ गई। वह वहां से कूदकर जान देने की बात कहने लगी। लोगों ने उसे बचाया। 
विज्ञापन
फ्लाईओवर पर खड़ी युवती - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के मीरगंज थाना क्षेत्र में प्रेमी से विवाह न होने पर गुस्साई किशोरी ने मंगलवार को मीरगंज फ्लाईओवर से कूदकर जान देने की कोशिश की। एक युवक ने उसे बचाया। यहां करीब एक घंटे तक हाईवोल्टेज ड्रामा चला। पुलिस किशोरी और उसके प्रेमी को थाने ले आई। प्रेमी पर शांतिभंग की आशंका में कार्रवाई की गई है। 

विज्ञापन


नेशनल हाईवे पर पूर्वाह्न करीब 11 बजे मीरगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी फ्लाईओवर पर चढ़ गई। वह बार-बार नीचे कूदने की धमकी दे रही थी जबकि  उसका प्रेमी नीचे उतरने के लिए मिन्नतें कर रहा था। हंगामा होता देख वहां भीड़ जुट गई। लोगों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

वीडियो में नीचे खड़े लोग किशोरी को कूदने से मना कर रहे थे। कुछ देर बाद एक युवक ने साहस दिखाकर किशोरी को बचाया। सूचना पर यूपी 112 और थाना पुलिस पहुंच गई। पुलिस किशोरी और भीड़ में खड़े उसके प्रेमी को थाने लेकर आ गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऋषिकेश में रहते हैं परिवार के सदस्य
किशोरी ने बताया कि वह और उसका प्रेमी दोनों एक ही गांव के रहने वाले हैं। उसके परिवार के लोग ऋषिकेश में रहकर काम करते हैं। एक ही बिरादरी होने के बाद भी परिजन प्रेमी से शादी कराने के लिए तैयार नहीं हैं। प्रेमी ने फिलहाल शादी या साथ रहने से मना कर दिया। इसके बाद गुस्से में किशोरी ने आत्महत्या करने का फैसला कर लिया। 

मीरगंज थाने के प्रभारी निरीक्षक सिद्धार्थ सिंह तोमर ने बताया कि लड़की नाबालिग है। युवक का शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया है। परिजनों को ऋषिकेश से बुलाया गया है। उनके आने पर किशोरी को परिजनों के सुपुर्द कर दिया जाएगा। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें