फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी ने दिया धोखा: खुद को कुंवारा बता किया प्रेम विवाह, निकला दो बच्चों का पिता, प्रेमिका को घर से निकाला

Fri, 03 Nov 2023 01:56 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में युवक ने खुद को कुंवारा बताकर युवती के प्रेम विवाह कर लिया। बाद में युवती को पता चला कि पति पहले से ही शादीशुदा है। उसके दो बच्चे भी हैं। विरोध करने पर पति ने उसे तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया। 
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में पहले शादीशुदा युवक ने खुद को कुंवारा बताकर युवती को अपने प्रेमजाल में फंसाया, बाद में उससे प्रेम विवाह कर लिया। सच पता चलने पर युवती ने विरोध किया तो युवक ने कारोबार करने के लिए दो लाख रुपये की मांग शुरू कर दी। विरोध पर युवक ने तीन तलाक देकर पत्नी को घर से निकाल दिया। पीड़िता ने एसएसपी से शिकायत की। उनके निर्देश पर बारादरी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।

विज्ञापन


पुराना शहर चक महमूद निवासी निदा ने बताया कि वह कपड़े की दुकान पर काम करती थी। यहां काम करने वाले जोगी नवादा निवासी राजू खान ने उसे प्रेमजाल में फंसा लिया। दोनों ने दो मार्च 2021 को प्रेम विवाह कर लिया। जब युवती राजू के साथ रहने लगी, तब उसे जानकारी हुई कि वह पहले से शादीशुदा है। 

ये भी पढ़ें- UP: सपा को बड़ा झटका, राष्ट्रीय महासचिव रवि वर्मा ने दिया इस्तीफा, कांग्रेस में हो सकते हैं शामिल
विज्ञापन

 

पहली पत्नी से हैं दो बच्चे 
युवक की पत्नी और दो बच्चे हैं, जो दूसरे मकान में रहते हैं। इस बीच निदा गर्भवती हो गई। उसने बेटी को जन्म दिया। निदा के मुताबिक सच्चाई पता चलने पर उसने विरोध किया तो पति उसका उत्पीड़न करने लगा। अक्सर शराब पीकर उसकी पिटाई करता था। 
विज्ञापन

एक दिन उसकी पहली पत्नी और बच्चे भी उसी के साथ मकान में आकर रहने लगे। परेशान होकर निदा मायके चली गई। राजू ने पहली पत्नी के मोबाइल नंबर से कॉल कर रुपये मांगे। रुपये न मिलने पर उसने निदा को फोन पर ही तीन तलाक दे दिया। तब से वह अपने मायके में रह रही है। पीड़ित निदा की शिकायत पर एसएसपी ने पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए। इस पर बारादरी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें