बांटे जाएंगे निमंत्रण पत्र
विहिप जिलाध्यक्ष मानवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि राम मंदिर के उद्घाटन में शामिल होने के लिए विहिप कार्यकर्ताओं की ओर से लोगों निमंत्रण पत्र भी भेजे जाएंगे। वह उद्घाटन कार्यक्रम में क्षेत्र के गण्यमान्य लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करेंगे। राम मंदिर के निर्माण के लिए लोगों से अंशदान लेने के लिए भी विहिप ने अभियान चलाया था।
इसके अलावा अलग-अलग समय में राम मंदिर आंदोलन से लेकर इसके निर्माण तक ब्रज क्षेत्र के कई लोगों की सक्रिय भूमिका रही है। ऐसे में विहिप का प्रयास है कि ऐसे सभी लोग इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बनें।