फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: सांड़ के हमले से किसान की मौत, टूटी पसलियां; श्मशान के पास पड़ा मिला शव

Thu, 21 Mar 2024 07:55 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

छुट्टा पशुओं के हमले के मामले आए दिन सामने आ रहे हैं। बरेली में सांड़ के हमले से एक किसान की मौत हो गई। बृहस्पतिवार सुबह उनका शव श्मशान भूमि के पास पड़ा मिला। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में बुधवार शाम से लापता सुभाष नगर क्षेत्र के करेली निवासी किसान 40 वर्षीय लालता प्रसाद की सांड़ के हमले में मौत हो गई। बृहस्पतिवार सुबह श्मशान भूमि के पास उनका शव पड़ा मिला। पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।

विज्ञापन


लालता प्रसाद खेतीबाड़ी करके परिवार पालते थे। बुधवार शाम से वह लापता थे। बृहस्पतिवार सुबह घर से दूर करेली श्मशान भूमि के पास उनका शव पड़ा मिला। मृतक के छोटे भाई बाबूराम ने बताया कि वह लोग शाम से लालता प्रसाद की तलाश कर रहे थे। शव खून से लथपथ था। शुरू में लोगों ने हत्या की आशंका जताई। 

Budaun Case: घटना के वक्त मौजूद था जावेद, पूछताछ में बताया सच, साजिद को लेकर किया चौंकाने वाला खुलासा
विज्ञापन
विज्ञापन


बाद में देखा कि पसलियां टूटी हुई थीं। लग रहा था कि उनके ऊपर किसी सांड ने हमला किया है जिससे उनकी मौत हुई है। शिकायत पुलिस से की गई तो पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसमें भी सांड के हमले से मौत के संकेत मिले। लालता प्रसाद का पत्नी सावित्री से आठ साल पहले तलाक हो चुका था। उनका एक बेटा भी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें