फरीदपुर। बेहतर कार्य के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फरीदपुर को कायाकल्प अवार्ड योजना के तहत पहला स्थान मिला, जबकि जनपद से 16 सीएचसी में से क्यारा, शेरगढ़ व नवाबगंज के भी स्वास्थ्य केंद्रों ने उम्दा प्रदर्शन किया। सीएमओ डॉ. विश्राम सिंह ने स्वास्थ्य कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। फरीदपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्साधिकारी डाॅ. अनुराग गौतम ने बताया कि प्रथम स्थान आने पर एक लाख रुपये की धनराशि प्राप्त हुई। यह धनराशि अस्पताल की मरम्मत पर खर्च की जाती है। सीएमओ ने बताया कि सीएचसी, फरीदपुर को प्रथम स्थान स्टाफ के बौद्ध कौशल, रखरखाव तथा मरीजों के प्रति गंभीरता, सही इलाज, व्यवस्थित व्यवस्था होने की वजह से मिला है।
केंद्र से उत्कृष्ट कार्य के लिए डॉ. धर्मेंद्र कुमार, डॉ. तरुण शर्मा, कार्यक्रम प्रबंधक अनुराग शर्मा, आरओ विनीत कुमार, रूपाली अग्रवाल, लैब टेक्नीशियन राजेश कुमार पांडे, फार्मासिस्ट धीरेंद्र कुमार, सालिक राम, नीतू तिवारी आदि रहे। कार्यक्रम में जिला प्रशिक्षण अधिकारी डॉ. प्रशांत रंजन, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अमित कुमार, जिला कार्यक्रम प्रबंधक जितेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद