फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: नोटिस लगाकर आधार केंद्र का संचालक गायब, लोग परेशान

विज्ञापन
सीएचसी केंद्र के बाहर लगी भीड़। संवाद
विज्ञापन
मीरगंज। बाल विकास परियोजना कार्यालय पर संचालित आधार केंद्र पर तकनीकी खराबी का नोटिस लगाकर संचालक गायब हो गया। इस कड़ाके की ठंड में दिनभर लोग इधर-उधर भटकते रहे। उसके बाद सभी ने एसडीएम को शिकायतीपत्र दिया।
विज्ञापन

गांव बलूपुरा में तैनात आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के नाम से मीरगंज ब्लाॅक परिसर के बाल विकास परियोजना कार्यालय के पास आधार केंद्र है। बृहस्पतिवार को वहां दर्जनों की संख्या में महिला और पुरुष बच्चों को लेकर पहुंचे, पर यहां नोटिस बोर्ड चस्पा था। इसमें तकनीकी खराबी बताई गई। बाल विकास कार्यालय में कोई बताने को तैयार नहीं हुआ कि किस वजह से केंद्र बंद किया गया। एक घंटा इंतजार के बाद शिकायतकर्ताओं ने एसडीएम से शिकायत की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें