फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'तेरी जिंदगी बर्बाद कर दूंगा': दोस्त बना जान का दुश्मन..., महिला डॉक्टर को दी तेजाब डालने की धमकी

Wed, 14 Aug 2024 06:33 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में एक महिला डॉक्टर को युवक ने तेजाब डालने की धमकी दी है। दहशत में महिला डॉक्टर ने ऑफिस जाना छोड़ दिया। उन्होंने एसएसपी से पूरे मामले की शिकायत की। एसएसपी के आदेश पर मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में फेसबुक के जरिए महिला डॉक्टर की एक युवक से दोस्ती हुई। कुछ समय बाद बातचीत बद होने पर युवक ने महिला डॉक्टर को धमकाना शुरू कर दिया। युवक ने महिला डॉक्टर को तेजाब डालने की धमकी दी। एसएसपी के आदेश पर महिला थाने में मामले की रिपोर्ट दर्ज की गई है।

विज्ञापन


शहर के एक मोहल्ले की रहने वाली युवती ने बताया कि वह निजी मेडिकल कॉलेज में मेडिकल ऑफिसर के पद पर तैनात है। तीन वर्ष पूर्व फेसबुक के जरिए उसकी एक युवक से दोस्ती हो गई। कुछ समय तक दोनों लोगों में बातचीत होती रही, लेकिन युवक का आचरण और कुछ बातें सही न लगने पर उससे बातचीत बंद कर दी। युवक के ना मानने पर पुलिस में शिकायत करने की बात कही। 

Trending Videos
विज्ञापन

शादी करने का बनाने लगा दबाव 
इस पर युवक ने महिला डॉक्टर के पिता से माफी मांग ली। कुछ समय बाद युवक ने दोबारा परेशान करना शुरू कर दिया। शादी का दवाब बनाते हुए उसे व उसके पिता को धमकाने लगा। विरोध करने पर युवक ने तेजाब डालने की धमकी दी और कहा कि तेरी जिंदगी बर्बाद कर दूंगा। 

युवक ने महिला डॉक्टर से चार लाख रुपये भी मांगे। जब उसने उसका फोन उठाना बंद किया, तो युवक ने महिला डॉक्टर के पिता को फोन करना शुरू कर दिया। युवक के भय से महिला डॉक्टर ने ऑफिस भी जाना भी छोड़ दिया। उन्होंने एसएसपी अनुराग आर्य से शिकायत कर परिवार को सुरक्षा दिलाने की भी मांग करते हुए महिला थाने में मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई की है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें