बरेली में फेसबुक के जरिए महिला डॉक्टर की एक युवक से दोस्ती हुई। कुछ समय बाद बातचीत बद होने पर युवक ने महिला डॉक्टर को धमकाना शुरू कर दिया। युवक ने महिला डॉक्टर को तेजाब डालने की धमकी दी। एसएसपी के आदेश पर महिला थाने में मामले की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
शहर के एक मोहल्ले की रहने वाली युवती ने बताया कि वह निजी मेडिकल कॉलेज में मेडिकल ऑफिसर के पद पर तैनात है। तीन वर्ष पूर्व फेसबुक के जरिए उसकी एक युवक से दोस्ती हो गई। कुछ समय तक दोनों लोगों में बातचीत होती रही, लेकिन युवक का आचरण और कुछ बातें सही न लगने पर उससे बातचीत बंद कर दी। युवक के ना मानने पर पुलिस में शिकायत करने की बात कही।