फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रगतिशील बार एसोसिएशन : महामंत्री पद पर निर्विरोध रूप से निर्वाचित तय

विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर। प्रगतिशील बार एसोसिएशन के 11 नवंबर को होने वाले वार्षिक चुनाव के सिलसिले में बुधवार को तहसील परिसर में नामांकन वापस की कार्यवाही हुई। महामंत्री पद के दो में से एक प्रत्याशी द्वारा नाम वापस ले लिए जाने के बाद अब इस पद के दूसरे प्रत्याशी का निर्विरोध निर्वाचित होना तय है। कुछ पदों के प्रत्याशी पूर्व में ही निर्विरोध रूप से निर्वाचित हो चुके हैं। अब केवल दो पदों के लिए चुनाव होना है।
विज्ञापन

चुनाव अधिकारी विमल मिश्रा ने बताया कि 11 नवंबर को सुबह 10 बजे से प्रगतिशील बार एसोसिएशन का वार्षिक चुनाव होना है। उसी दिन शाम को मतगणना और शाम को चुनाव परिणाम की घोषणा कर दी जाएगी। चुनावी कार्यवाही के तहत बुधवार को तहसील परिसर में नामांकन पत्र वापसी कार्यवाही हुई। इस मौके पर महामंत्री पद के दो में से एक प्रत्याशी आमोद रायजादा ने नाम वापस कर लिया है। अब इस पद के लिए रह गए एक मात्र प्रत्याशी श्याम कृष्ण मौर्य के निर्विरोध रूप से निर्वाचित होने का रास्ता साफ हो गया है। आमोद रायजादा ने नाम वापसी की प्रक्रिया मुख्य चुनाव अधिकारी मुकेश शुक्ला के समक्ष संपन्न की। चुनाव अधिकारी ने यह भी बताया कि कुछ पदों पर पूर्व में ही पदाधिकारी निर्विरोध रूप से निर्वाचित हो चुके हैं। उन्होंने यह भी बताया कि अब केवल अध्यक्ष और वरिष्ठ उपाध्यक्ष के पदों पर ही चुनाव होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें