Ganesh Utsav 2023: गणेश प्रतिमा खरीदता महिला
- फोटो : अमर उजाला
गणपति की स्थापना का शुभ मुहूर्त
बरेली के ज्योतिर्विद सौरभ शंखधर ने बताया कि उदया तिथि के अनुसार गणेश चतुर्थी का पर्व 19 सितंबर को मनाया जाएगा। इस दिन ब्रह्म, शुक्ल और शुभ योग रहेंगे। स्वाति और विशाखा नक्षत्र की मौजूदगी इसे और भी शुभ बना रही है। गणपति की स्थापना का शुभ मुहूर्त सुबह 10:50 से 12:52 बजे तक और अतिशुभ मुहूर्त दोपहर 12:52 से 2:56 बजे तक है।