फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: नाले की निकासी बंद... पॉश कॉलोनी में जलभराव की समस्या, नौ वार्डों के चार लाख लोग प्रभावित

Thu, 27 Mar 2025 04:55 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में बीसलपुर चौराहे से नाले के पानी की निकासी बंद होने से चार लाख लोगों की मुश्किल बढ़ गई हैं। आकाशपुरम, गार्डन सिटी जैसी पॉश कॉलोनी में भी जलभराव हो गया है। 
विज्ञापन
आकाशपुरम कॉलोनी के पास की गली में जलभराव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीसलपुर चौराहे से नाले की निकासी बंद होने से नौ वार्डों में जलभराव की समस्या बन रही है। आकाशपुरम व गार्डन सिटी जैसी पॉश कॉलोनी में तक में जलभराव हो रहा है। वहीं नगर निगम और पीडब्ल्यूडी के अधिकारी एक वर्ष से पुलिया निर्माण कर नाले की निकासी को चौड़ा करने की कवायद शुरू करने का दावा कर रहे हैं। निकासी न होने की वजह से चार लाख से अधिक आबादी परेशान है।

विज्ञापन


आकाशपुरम वॉर्ड में जगतपुर की गलियों में जलभराव होने के कारण जनता ने विरोध-प्रदर्शन किया था। इसके बाद नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग ने नालों से अतिक्रमण हटाकर साफ सफाई की थी, लेकिन अब फिर से नाले में कूड़ा भरने के कारण पानी की निकासी रुक गई है। 

ये भी पढ़ें- Bareilly News: कैंसर से जीती जंग... पति की बेवफाई से हार गई शबाना, सुसाइड नोट लिख दी जान
विज्ञापन


आकाशपुरम वार्ड के पार्षद पति चंद्रपाल राठौर ने बताया कि जगतपुर का मुख्य नाला बीसलपुर चौराहे की पुलिया से गुजर रहा है। पुलिया से लेकर बीसलपुर रोड तक पड़ा पाइप सिर्फ दो मीटर का ही है, जिसकी वजह से जलनिकासी ठीक से नहीं हो पाती है और कूड़ा वहीं अटक जाता है। महापौर, तत्कालीन नगर आयुक्त ने एक साल पहले भी पीडब्ल्यूडी से पुलिया निर्माण कराने के साथ नाले के पाइप को चौड़ा करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद से ही पीडब्ल्यूडी सिर्फ एस्टीमेट बना रहा है, लेकिन काम अभी तक शुरू नहीं किया।

जिन नालों की चार दिन तक हुई सफाई, उन्हीं में फिर कचरा 
जगतपुर में स्वास्थ्य विभाग ने अभियान चलाकर चार दिनों तक अतिक्रमण को हटाकर अभियान चलाया और नालों की सफाई की थी। तब पानी की निकासी हुई। अब वहीं नाले दोबारा से जाम हो गए हैं, इनमें कूड़ा भर गया है। इसकी वजह से आकाशपुरम वार्ड की हर गली में जलभराव की स्थिति बन गई है। 

ये वार्ड हो रहे प्रभावित
जगतपुर नाले में पीछे से कई वार्डों का पानी आकर जुड़ता है। इसकी वजह से वार्ड 40 सहसवानी टाेला, 43 आकाशपुरम, 53 रोहली टोला, 62 चक महमूद, 71 नई बस्ती, 75 एजाजनगर, 79 चक महमूद नगर वार्ड की जनता प्रभावित है।
विज्ञापन

उठानी पड़ रही परेशानी
गार्डन सिटी के दिनेश चंद्र पंत ने बताया कि नाले में दुकानों से लेकर घरों तक का कूड़ा डल रहा है, इस कारण पानी की निकासी नहीं होने से परेशानी उठानी पड़ रही है। जगतपुर के मोहम्मद असलम ने कहा कि जगतपुर में जलभराव हो गया है। नाले की निकासी नहीं हो रही है। नगर निगम ने पीडब्ल्यूडी से कहा है कि पुलिया का निर्माण करें, लेकिन निर्माण शुरू नहीं हुआ है।

ये भी पढ़ें- शाहजहांपुर हत्याकांड की कहानी: बेटा छीन पत्नी को घर से भगाया, फिर चार बच्चों का कत्ल कर फंदे से लटका पति

नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य ने कहा कि दोबारा से मशीन भेजकर सफाई कराई जाएगी। प्रेशर से पानी आने पर निकासी हो जाती है। पीडब्ल्यूडी की सड़क है, उनसे कहा भी है अगर पैसा मिलता है तो ठीक है नहीं तो हमें भी एस्टीमेट बनाकर दे दें, जिससे लोगों को राहत देने का मार्ग निकल सके।

लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता भगत सिंह ने कहा कि सेटेलाइट से पीलीभीत रोड की बैरियर-टू पुलिस चौकी तक सिक्सलेन प्रस्तावित है। इसी में पुलिया भी बनेगी। स्वीकृति आते ही काम शुरू करा दिया जाएगा। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें