इससे उद्योग के विस्तार के लिए जरूरत होने पर अतिरिक्त जगह उद्यम बना पाएंगे। मौजूदा जमीन पर ही अतिरिक्त तल बनाकर उद्योग का विस्तार भी उद्यमी कर पाएंगे। आवश्यकता होने पर 1.0 एफएआर क्रय योग्य भी अनुमन्य होगा। शुल्क जमा कर बीडीए से अनुमति उद्यमी ले सकेंगे। सैटबैक में भी जरूरी संशोधन लागू किए जाने हैं।
प्राधिकरण के प्रस्तावित बजट से यहां होगा खर्च
- 841.60 करोड़ रुपये का बजट भू-अधिग्रहण पर।
- 593 करोड़ रुपये योजनाओं को विकसित करने के लिए विकास कार्यों पर।
- 05 करोड़ रुपये इनवर्टिस यूनिवर्सिटी और रामपुर रोड पर नए चौराहे विकसित करने पर।
- 05 करोड़ रुपये से पीलीभीत बाईपास से नकटिया नदी सेतु तक के मार्ग का होगा चौड़ीकरण।
- 03 करोड़ रुपये बदायूं रोड की करगैना योजना में विकास कार्यों पर।
- 01 करोड़ भाऊराव देवरस आवासीय योजना में विकास कार्यों पर।
- 500 करोड़ रुपये नाथधाम अन्य आवासीय परियोजना के लिए भू-अधिग्रहण पर।
- 241 करोड़ रुपये ग्रेटर बरेली के अवशेष भूमि अधिग्रहण पर।