पुवायां के गांव गुटैया निवासी अखिलेश कुमार रविवार सुबह खेत पर धान की सिंचाई करने गए थे। उनके साथ उनका कुत्ता भी था। सुबह साढ़े आठ बजे धान में पानी काटते समय पास की झाड़ियों में छिपा तेंदुआ अखिलेश की तरफ बढ़ा। तेंदुआ जब अखिलेश से कुछ कदम की दूरी पर रह गया तो अखिलेश के साथ मौजूद कुत्ता तेंदुए की ओर झपट पड़ा।
उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले के पुवायां में रविवार सुबह सिंचाई करते समय तेंदुए ने किसान पर हमला करने का प्रयास किया, लेकिन किसान के साथ मौजूद कुत्ता तेंदुए से भिड़ गया। इसके बाद तेंदुए ने कुत्ते को मार डाला और खेत के पास झाड़ियों में खींच ले गया। तेंदुए के खेत में पहुंच जाने से आसपास के गांवों के लोगों और किसानों में दहशत है।
विज्ञापन
पुवायां के गांव गुटैया निवासी अखिलेश कुमार रविवार सुबह खेत पर धान की सिंचाई करने गए थे। उनके साथ उनका कुत्ता भी था। सुबह साढ़े आठ बजे धान में पानी काटते समय पास की झाड़ियों में छिपा तेंदुआ अखिलेश की तरफ बढ़ा। तेंदुआ जब अखिलेश से कुछ कदम की दूरी पर रह गया तो अखिलेश के साथ मौजूद कुत्ता तेंदुए की ओर झपट पड़ा।
तेंदुए ने कुत्ते को पकड़ लिया और खेत में ही पटककर मार डाला। इस बीच अखिलेश कुमार शोर मचाते हुए मौके से भाग निकले। आसपास के लोग भी शोर मचाते हुए दौड़े तो तेंदुआ कुत्ते को झाड़ियों में घसीट ले गया। लोगों ने मामले की सूचना मोबाइल से खुटार रेंज की गंगसरा वन चौकी पर दी, लेकिन वनकर्मी ढाई घंटे बाद मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
वनकर्मियों को खेत में तेंदुए के पगमार्क मिले हैं और झाड़ियों तक जाने के चिन्ह मिले हैं, लेकिन बाघ के वापस जाने के कोई चिन्ह नहीं मिले हैं। समझा जाता है कि तेंदुआ झाड़ियों में ही छिपा बैठा है। गांव के लोगों ने तेंदुए को जंगल की ओर खदेड़े जाने की मांग की है।