बरेली। बिजली चोरी पकड़ने के लिए शनिवार को विजिलेंस ने शहर में अभियान चलाया। इस दौरान कटरा चांद खां और नवादा शेखान में 16 घरों में चोरी की बिजली का उपयोग पकड़ा गया। इन सभी उपभोक्ताओं के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
कटरा चांद खां और नवादा क्षेत्र में लंबे समय से बिजली चोरी की सूचना मिल रही थी। इस पर शनिवार सुबह पांच बजे क्षेत्र में मॉर्निग रेड तहत छापा मारा गया। इस दौरान 16 घरों में कटिया डालकर बिजली का इस्तेमाल होते पकड़ा गया। टीम ने इन सभी घरों से केबल उतारकर जब्त कर ली। विजिलेंस प्रभारी उदयवीर सिंह ने बताया शहर में और भी कई मोहल्लों में बिजली चोरी की सूचना मिल रही है। उनमें भी जल्द मॉर्निग रेड की जाएगी।