त्योहारों को लेकर कलेक्ट्रेट में हुई बैठक
- फोटो : अमर उजाला
बरेली के कलक्ट्रेट सभागार में गंगा दशहरा, बकरीद और बड़ा मंगल के पर्व पर शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए शुक्रवार को बैठक आयोजित की गई। बैठक में डीएम रविंद्र कुमार ने कहा कि बड़ा मंगल पर आयोजित होने वाले भंडारों से सड़क पर जाम की स्थिति न बने, इसलिए भंडारा उपयुक्त स्थान पर लगाए जाएं। बकरीद पर किसी दशा में सड़कों पर नमाज न पढ़ी जाए। कांवड़ यात्रा शुरुआत से पूर्व निर्धारित मार्गों पर जर्जर बिजली के तार दुरुस्त कर लिए जाएं।
डीएम ने गंगा दशहरा पर्व पर जिले में जहां-जहां मेला लगता है, वहां श्रद्धालु गहरे पानी में न जाएं इसके लिए बैरिकेडिंग, साइनेज बोर्ड, वॉच टावर बनाने के लिए कहा। बिजली और अनाउंसमेंट की व्यवस्था हो। महिलाओं को कोई दिक्कत न हो। 17 जून को बकरीद के मौके पर कोई अव्यवस्था न हो, इसके लिए नमाज का समय अलग-अलग निर्धारित करने को कहा।