फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: डीएम और एसएसपी ने सेंट्रल जेल में किया औचक निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था को परखा

Thu, 26 Oct 2023 04:17 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

डीएम और एसएसपी दोपहर के समय अचानक जेल पहुंचे। उन्होंने जेल की सुरक्षा एवं बंदियों के वेलफेयर आदि के संबंध में जानकारी ली। जेल में साफ-सफाई व अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
 
विज्ञापन
जेल से बाहर निकलते डीएम और एसएसपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में डीएम रविंद्र कुमार और एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान ने बृहस्पतिवार को सेंट्रल जेल में औचक निरीक्षण किया। डीएम और एसएसपी दोपहर के समय अचानक जेल पहुंचे, जिससे जेल प्रशासन में खलबली मच गई। दोनों अधिकारियों ने बंदियों से मिलने वाले मुलाकातियों के रजिस्ट्रर की एंट्री देखी। 

विज्ञापन


डीएम-एसएसपी ने निरीक्षण के दौरान जेल की सुरक्षा एवं बंदियों के वेलफेयर आदि के संबंध में जानकारी ली। जेल की साफ-सफाई व अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान बंदी बैरकों, चिकित्सालय, विद्यालय, किचन आदि का निरीक्षण भी किया गया और जेल कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें