फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुसूचित जाति के युवक से शादी की तो दुश्मन बने परिवार वाले

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। सुभाष नगर के इटौआ सुखदेवपुर निवासी एक युवती ने अनुसूचित जाति के युवक से प्रेम विवाह कर लिया। इसके बाद युवती के घर वाले उसकी जान के दुश्मन बन गए हैं। आरोप है कि बुधवार को मायके वालों ने न्यायालय परिसर के बाहर उसकी सास को घेर लिया। युवती के सीने पर चाकू रखकर उसे ले जाने की कोशिश की। कोतवाली पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

युवती का कहना है कि 13 अक्तूबर को उसने गांव के ही अनुसूचित जाति के युवक से आर्य समाज मंदिर में विवाह किया है। इस संबंध में उसने हाईकोर्ट में एक रिट दायर की थी। हाईकोर्ट ने युवती व उसके पति को सुरक्षा प्रदान करने के आदेश पारित किए। इसके साथ ही हाईकोर्ट ने बरेली में सीजेएम कोर्ट में अपने बयान दर्ज कराने के लिए कहा। युवती का कहना है कि 10 अक्तूबर को वह बयान दर्ज कराने कोर्ट गई थी। लौटकर आते समय अधिवक्ताओं के चैंबर के पास युवती के भाई, पिता व एक दर्जन लोग आ गए। सास को जाति सूचक शब्द कहते हुए युवती को खींच कर ले जाने लगे। शोर मचाने पर कई अधिवक्ता आ गए और उसे व पति को बचाया। युवती का कहना है कि उसे अपने घर वालों से जान का खतरा है। युवती ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। इंस्पेक्टर कोतवाली हिमांशु निगम ने बताया कि युवती की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें