बरेली। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से छात्र-छात्राओं और शिक्षकों की दैनिक उपस्थिति को पारदर्शी और सुव्यवस्थित बनाने के लिए एप से उपस्थिति दर्ज करने की व्यवस्था शुरू की गई है। विभाग की ओर से इसके लिए एक विशेष पोर्टल और मोबाइल एप्लिकेशन भी विकसित की गई है।
एप से उपस्थिति दर्ज करने में शिक्षकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बोर्ड परीक्षा के बाद नौवीं और 11वीं कक्षा के नए बच्चों का पंजीकरण अभी पोर्टल पर दर्ज नहीं हुआ है। यही नहीं एप पर लोकेशन भी दर्ज नहीं हो रही है। इसको लेकर शिक्षकों ने शिकायत डीआईओएस से की है।
बताया कि एप पर विद्यालय परिसर में रहकर ही उपस्थिति दर्ज की जा सकी है। एप पर लोकेशन न आने से उपस्थिति भी दर्ज नहीं हो रही। संवाद
इस व्यवस्था को छात्र-छात्राओं और शिक्षकों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने, डाटा संकलन में पारदर्शिता लाने और शैक्षणिक अनुशासन को मजबूत करने के उद्देश्य से लागू किया गया है। अभी कुछ जगहों पर शिक्षकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जल्द ही इसे भी ठीक करा दिया जाएंगा। - डॉ. अजीत कुमार, डीआईओएस