मलेरिया के 34 और डेंगू के तीन नए मरीज मिले
मंगलवार को जिले के अलग-अलग स्वास्थ्य केंद्रों पर पहुंचे बुखार के मरीजों की जांच में 34 लोग मलेरिया और तीन लोग डेंगू की चपेट में मिले हैं। शेरगढ़ में मलेरिया के 10, मीरगंज में 14, फतेहगंज में छह और भमोरा में दो केस मिले हैं। डेंगू का एक केस निजी मेडिकल कॉलेज में हुई एलाइजा जांच में और दो जिला अस्पताल से हुई जांच में मिले हैं।